Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-   रविवार रात पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीते दिनों लगातार हो रहे हादसों में लोगों की मौत से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, स्कूटी सवार दोनों युवक नगला से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चेक पोस्ट के पास लालकुआं से रुद्रपुर जा रहे कैंटर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कई फीट दूर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय चेतन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम, दौलतपुर, गौलापार और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट पुत्र किशन सिंह, निवासी भवाली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Ad

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। महज तीन दिन में पांच लोगों की जान जाने से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉