Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आवास विकास के मकानों को मिले नोटिस निरस्त होने की प्रक्रिया शुरू, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आवास विकास के रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वाले भवनों के प्रपत्रों की बुधवार को प्रशासन ने तहसील में जांच शुरू की। इस दौरान प्रपत्रों के सही पाए जाने पर प्रशासन ने बकायदा स्थानीय लोगों को दिए गए अवैध नोटिसों को भी तत्काल निरस्त किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अभी आने वाले दो दिन और आवास विकास के रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वाले भवनों के प्रपत्रों की जांच कर अन्य रजिस्टर्ड भवन स्वामियों को दिए नोटिसों को भी निरस्त किया जाएगा।
     यहां बताते चलें कि बीते मंगलवार को आवास विकास में प्रशासन द्वारा रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वाले भवनों की नाप जोख कर बुधवार को भवन स्वामियों को दस-दस की संख्या में तहसील कार्यालय बुलाया गया था। यहां अधिकारियों ने  रजिस्टर्ड भवन स्वामियों के प्रपत्र जांचने के बाद प्रपत्र सही मिलने पर उनको दिए अवैध नोटिसों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया। इस दौरान बाकायदा  हर भवन स्वामी के नोटिस निरस्त करने का सूक्ष्म वीडियो भी प्रशासन द्वारा बनवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

अवैध नोटिस निरस्त होने पर खिले भवन स्वामियों के चेहरे:

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिवस बुधवार को तहसील में आवास विकास कालोनी के रजिस्ट्री दाखिल खारिज प्रपत्रों की जांच के बाद उनको दिए अवैध नोटिसों के निरस्तीकरण के बाद भवन स्वामियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। इसे लोगों ने सत्य की विजय बताया। और कहा कि उन्होंने जो भी आवास विकास का भवन लिया है, वह सरकारी नियमानुसार पूर्ण सरकारी धनराशि जमा करने के बाद ही रजिस्ट्री दाखिल खारिज करवाई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

दो दिन और होगी प्रपत्रों की जांच और होंगे अवैध नोटिस निरस्त:

तहसील में आने वाले दो दिन यानी आज गुरुवार और शुक्रवार को और आवास विकास कालोनी के रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वाले मकानों के प्रपत्रों की जांच होगी और भवन स्वामियों को दिए गए अवैध नोटिस निरस्त किए जायेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव की व्यस्तता के चलते दस दस की संख्या में आवास विकास कालोनी के भवन स्वामियों को उनके कागजों की जांच के लिए बुलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉