Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून :- पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकि अन्य जिलों में गर्जन के साथ तेज बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी बारिश की रफ्तार में कमी आएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

राज्य में बारिश और भूस्खलन की वजह से 154 सड़के बंद हैं, इनमें से 30 सड़कें खोली जा चुकी हैं। जबकि अन्य 124 को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी अपने-अपने फोन एवं मोबाइल अवश्य उठाएं, ताकि मार्ग बंद होने की सही जानकारी लोगों को समय से प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

उन्होंने कहा, यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द सड़कों को खोलने की कोशिश की जाए। मानसून के दौरान यदि कोई सड़क बंद होती हैं तो उसकी सूचना यात्रियों को पहले ही उनके पूर्ववर्ती स्टेशन पर मिल जानी चाहिए और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी दी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉