Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने “मेरा गांव मेरी सड़क” योजना के तहत बनी सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के स्युड़ा से कौन्ता-हरीशताल तक बनाए गए लिंक मोटर मार्ग का का लोकार्पण किया।
इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया गया था, लेकिन काफी समय से हरीशताल झील व गाँव में लिंक मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। और ऐसी स्थिति में मुख्यमार्ग तक ग्रामीणों को अपना सामान घोड़े या सिर में रखकर लाना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से हरीशताल झील व गाँव के लिए लिंक मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी।
विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए “मेरा गाँव मेरी सड़क” योजना के अंतर्गत 70 लाख स्वीकृति कराकर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से स्वागत कर आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
विधायक कैड़ा ने कहा हर गाँव को सड़क से जोड़ना मेरा प्रयास है। जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, विधायक ने कहा हरीशताल, लोहाखाम ताल झील के सौन्दर्यकरण के लिए कार्य किया जा रहा है! पर्यटन बढ़ेगा तो यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉