Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष आयोजन, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिव भक्तों के धोये पैर

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- उत्तराखण्ड में शिवभक्तों के कांवड़ यात्रा के दौरान स्वागत के लिए विशेष आयोजन किए गए। हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उनके पैर धोकर सम्मान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्री भगवान शिव के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

हरिद्वार में कांवड़ मेले के चरम पर पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी और अन्य निगरानी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सेवा भावना और सांस्कृतिक परंपरा का भी प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा और मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रियों के सम्मान का यह दृश्य श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। शिवभक्तों ने भी इस स्वागत को उत्तराखंड की अतिथि सत्कार परंपरा के प्रति खुशी जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉