Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने के आसार: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने दी विशेष सावधानी बरतने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम मैं बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चल सकता है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच मौसम में आया यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का यह रुख अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और समय-समय पर बारिश, गर्जन तथा तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

चारधाम यात्रा मार्गों पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉