Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से शेयर मार्केट में मुनाफे के नाम पर 1.16 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं भारी मुनाफे के लालच में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से शेयर मार्केट में मुनाफे के नाम पर 1.16 करोड़ की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने 8 महीनों में 21 ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये ठग लिए। तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, विपिन चन्द्र चंदोला पुत्र देवी दत्त चंदोला निवासी गौजाजाली, हल्द्वानी ने बताया कि वह सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर हैं। 20 सितंबर 2024 को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम नीलेश बताया। उसने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर लोगों को शेयर मार्केटिंग की एडवाइज देता है। इसके बदले मुनाफे की धनराशि से 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में लेता है। उन्हें भरोसा हो गया। उसने समीर नामक व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दिया। व्हाटसएप कॉल करने पर समीर ने उनसे आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा। बताया कि उनका मालिक विकास है, जो दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है और अब उनका बेटा अभिषेक पूरा काम देख रहा है। इन सभी ने व्हाट्सएप कॉल कर निवेश के लिए दबाव बनाया। 20 सितंबर 2024 से 8 मई 2025 तक कुल 21 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कुल एक करोड़ 16 लाख 3 हजार रुपये जमा कर दिए। जब उन्हें रुपये नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों को राहत, राज्य सरकार ने करवाचौथ पर कल गुरुवार को अवकाश किया घोषित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉