Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिबागेश्वर

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में उत्तरायणी मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है . बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व है। बागेश्वर में भव्य उत्तरायणी मेला सोमवार को मिले का शुभारंभ हुआ जहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मेले का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर में रंगारंग झांकियां के साथ मेले की शुरुआत हुई,  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बागेश्वर में मेले के शुभारंभ के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंच से गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया उन्होंने लोगों की फरमाइश पर जिले के छाना बिलौरी गांव से जुड़ा कुमाउँनी गीत “झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी लागला बिलौरी का घामा…” गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने सांस्कृतिक मंच का भी शुभारंभ किया। इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने उनसे गीत गाने की फरमाइश कर डाली, लोगों के आग्रह के बाद वह खुद को गीत गाने से रोक नहीं सके उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कुमाउनी गीत प्रस्तुत किये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि इस साल आचार संहिता के चलते मेला प्रशासनिक है. यह दूसरा मौका है जब उन्होंने उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया है। इससे पूर्व वह वर्ष 2012 में बतौर डीएम उत्तरायणी मेले का शुभारंभ कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉