Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने पर्यटकों से की अपील: यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का करें सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं अतिथियों से अपील करते हुए कहा है कि वह यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का अवश्य सम्मान करें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि जनपद में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए सभी आगंतुकों का दायित्व है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अनियोजित ढंग से खड़ा न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। उससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने पर्यटकों से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक मूल्यों को अपनाने और उनका सम्मान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों का हृदय से स्वागत है। उन्होंने कहा पर्यटक यहां की प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ-साथ अपने साथ सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला प्रशासन सहित पुलिस, परिवहन, नगर निकाय, जिला पंचायत, पेयजल व पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले में आने वाले पर्यटकों हेतु सभी सड़क मार्गों क्षेत्रों में यातायात व्यस्था सुदृढ़ रखने के साथ ही पार्किंग स्थलों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉