Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नव विवाहित दंपति ने फांसी लगाई, लगभग 6 माह पहले हुई थी दोनों की शादी

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले के खुशालकोट गांव में नव विवाहित दंपति संदिग्ध हालत में फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर  पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया। जब उन्होंने फांसी लगाई उस समय घर मे उन दोनो के अलावा कोई नहीं था। मृतक कमल सिंह नेगी बैगलोर में प्राइवेट नौकरी करता था और दीपावली की छुट्टी पर घर आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घर पर मां के साथ दोनो रह रहे थे। पिता इंदर सिंह नेगी अपने बडे बेटे के यहा लुधियाना गए हैं। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां भी घर मे नहीं थी।लगभग 6 महिने पहले इन दोनो की शादी हुई थी। सूत्रों से पता चला है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद  दोनों ने यह कदम उठा फांसी लगाकर प्राण त्याग दिए। ताड़ीखेत ब्लाक के खुशालकोट निवासी देवकी देवी ने मंगलवार दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। बच्चों की ये दशा देखकर देवकी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस के मुताबिक दोनो दंपति ने कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य लोग मौजद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉