Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रानीबाग से ज्योलीकोट तक ख़राब सड़क को लेकर जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को किया तलब, जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल हल्द्वानी हाइवे के रानीबाग से ज्योलीकोट के मध्य खराब सड़क को लेकर होने को लेकर एनएच के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने रानीबाग से ज्योलीकोट तक ख़राब हुए एनएच को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एन एच के अधिशासी अभियंता को कार्य की स्वयं मानीटीरिंग करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिशासी अभियंता एनएच द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क का डामरीकरण 2021 में हुआ था, तथा अभी सड़क को मरम्मत करने और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है, जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है,

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने इस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तीन साल की अवधि में सड़क का पूर्णतया खराब होना ये प्रदर्शित करता है कि डामरीकरण के समय जो अधिकारी गुणवत्ता मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदायी थे उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं की गई, अभी भी विभाग नोटिस के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान
Ad

उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए और खराब गुणवत्ता के लिए सरकारी धन की बर्बादी करने के आरोप में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया ।

अधिशासी अभियंता इस सड़क के समय अवधि से पहले खराब होने की जांच करते हुए जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे और एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉