Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कृषक रथ पहुँचा हल्द्वानी, किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में भ्रमण कर रहा कृषक रथ रविवार को हल्द्वानी पहुँचा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर भगत ने किसानों से प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनाए रखने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया डिजिटल हो रही है। ऐसे में किसानों के लिए आवश्यक पंजीकरण एवं अभिलेखों को अद्यतन रखना महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से किसानों एवं लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि कृषक रथों के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर किसानों तक कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी पहुँचाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  गृह कलेश के चलते पत्नी की पाटल से वार कर की हत्या, आरोपी पति मौके से फरार, तलाश जारी

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. कंचन नैनवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद हयांकी, कृषि रक्षा अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवम् भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य रजनी, प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. सुधा जुकारिया, आईएफएफओ के प्रबंधक दीपक आर्या, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, जीएस मेहरा आदि उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉