Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगरपालिका परिषद पर पर ऊर्जा निगम का 3.98 करोड़ रुपए बकाया, नोटिस जारी, कहा चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले पूरी राशि जमा कराई जाए

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ऊर्जा निगम ने नगरपालिका परिषद नैनीताल को 3.98 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले पूरी राशि जमा कराई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद ने वित्त वर्ष 2017-2018 तक ऊर्जा निगम को स्ट्रीट लाइट के बिजली बिलों का नियमित भुगतान किया था। इसके बाद प्रतिवर्ष लगभग 30 से 35 लाख रुपये के बिल बनते रहे, लेकिन पालिका की ओर से केवल आंशिक भुगतान ही किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि बकाया राशि लगातार बढ़ती चली गई और अब यह बढ़कर 3.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता रमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2017 तक भुगतान की स्थिति संतोषजनक थी, लेकिन पिछले नौ वर्षों में पूर्ण भुगतान न होने से देनदारी बढ़ती गई। अधिशासी अभियंता एस. के. सहगल ने बकाया वसूली के लिए औपचारिक नोटिस जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

सूत्रों के अनुसार, यदि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो निगम कार्रवाई पर भी विचार कर सकता है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हुई हैं कि पालिका परिषद इस बड़ी देनदारी का समाधान किस तरह करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉