Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति के रूप में कार्यभार संभाला, कहा पत्रकारों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश देते हुए उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद ध्रुव रौतेला ने कहा कि वे जमीनी स्तर तक पत्रकारों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड शासन के आदेश के क्रम में आज 7 अप्रैल को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में ध्रुव रौतेला ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखंड शासन के आदेश संख्या-158 दिनांक 3 अप्रैल 2026 के तहत ध्रुव रौतेला ने आज 7 अप्रैल 2026 को उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यभार संभालने के बाद रौतेला ने कहा कि वह सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि तहसील स्तर तक के पत्रकारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं, ऐसे में वह जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस खाई को पाटने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया के सहयोग से इन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा।

रौतेला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता, बेहतर संवाद और पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा, जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और अधिक मजबूत बन सके। इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी वार्ता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉