Medical
उत्तराखण्ड

पैदल घर जा रहे ग्रामीण को हाथी ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

 कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।
पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था।  घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉