Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: गलत दिशा में आ रही बाइक लोडर वाहन से टकराई, बाइक सवार दो युवकों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर:- पत्थरचट्टा फ्लाईओवर के पास शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक स्वार जिला रामपुर यूपी के रहने वाले थे। बाइक सवारों के गलत दिशा में आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक लोडर वाहन  रुद्रपुर से पंतनगर की ओर आ रहा था। पंतनगर से रुद्रपुर की ओर गलत दिशा में जा रही बाइक लोडर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा, जहां उसकी भी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय अतीक अहमद पुत्र लईक अहमद और 32 वर्षीय अनीस खान पुत्र हुसैन खान निवासी स्वार, जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई। हादसे के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि बाइक सवारों के गलत दिशा में आने के कारण हादसा हुआ है। दोनों शवों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉