Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के मोहन सिंह बिष्ट बने दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष, छह बार रह चुके हैं विधायक

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- भाजपा की दिल्ली में बनी सरकार में अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया है। मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के आदिल खान को 17000 से ज्यादा वोटों से हराया था। इस सब में खास बात यह रही की सभी विधायकों ने मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से चुनाव किया साथ ही इस निर्णय को दिल्ली की विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला शिक्षा अधिकारी ने किया काशीपुर ब्लॉक के चार विद्यालयों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, अन्य शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
Ad

2 जून 1957 को जन्मे मोहन सिंह बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट के पिता का नाम खुशाल सिंह बिष्ट और माता का नाम हीरा देवी है। अल्मोड़ा के अजोली गांव में ही युवावस्था में ही मोहन सिंह बिष्ट का राजनीति की ओर झुकाव हुआ। इसके बाद 1976 में दिल्ली आ गए और भारतीय जनसंघ से जुड़े, आगे चलकर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल हाइवे पर बल्दियाखान के पास गिरा पेड़, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को यातायात सुचारु कराने के दिए निर्देश
Ad

दिल्ली के नव नियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट जी से सादर भेंट कर नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही और अधिक पारदर्शी और समृद्ध होगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
-रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉