Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नववर्ष एवं त्योहार सीजन को देखते हुए संयुक्त रूप से चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने कहा कि नववर्ष एवं त्योहारों के सीजन के दौरान पर्यटकों का आवागमन कुमाऊं मण्डल में अत्यधिक होने के कारण सड़क दुर्घटना की सम्भावना अधिक होती है। इसलिए कुमाऊं मण्डल के समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस एवं आबकारी विभाग संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Ad

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि नववर्ष व त्योहारों एवं सीजन को देखते हुये सडक दुर्घटना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने से ज्यादातर घटनायें घटित होती है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने हेतु अलग-अलग स्थानों पर पिकेट लगाकर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

श्री रावत ने कहा कि मण्डल के समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस एवं आबकारी महकमे के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉