Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

आपदा राहत बचाव कार्य छठे दिन भी जारी, हवाई रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका, अवरुद्ध मार्गों को खोलने का कार्य तेजी पर

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:  धराली में आपदा राहत व बचाव कार्य छठे दिन भी लगातार जारी है, लेकिन हर्षिल घाटी में खराब मौसम के कारण रविवार सुबह से हवाई रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका।

ADVERTISEMENTS Ad

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना के हेलिकॉप्टर को मौसम साफ होने का है।
शनिवार को पांचवें दिन 480 लोगों को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित निकाला गया। अब भी 49 लोगों की तलाश की जा रही है। हैदराबाद से लाए गए जीपीआर रडार से मलबे के भीतर दबे लोगों की खोज तेज होगी। राहत दल सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के साथ ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से तलाश में जुटा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी व लिमचागाड़ के पास वैली ब्रिज निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि सोनगाड़, डबरानी, हर्षिल और धराली में अवरुद्ध मार्ग को खोलने का कार्य तेजी से चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, उत्तराखंड पुलिस ने धराली आपदा से जुड़ी आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर चार लोगों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली, पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांवों के प्रभावितों के लिए त्वरित राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये तथा मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहारा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉