Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

टेंट हाउस में लगी आग, लाखों रुपए की टैंट सामग्री जलकर राख

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी के डहरिया, पार्वती विहार में स्थित एनके टेंट हाउस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। तेजी से फैल रही आग को देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। टेंट हाउस के स्वामी महेश कबडवाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये मूल्य की टेंट सामग्री, एक मोटरसाइकिल  जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि पास में मौजूद शरारती तत्वों द्वारा जलाई गई आग के कारण लगी, और लापरवाही से जलती आग वहीं छोड़ गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की आवाजाही आम बात हो गई है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान राख हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉