Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिरूद्रप्रयाग

बाबा केदार के भक्तों को 16 घंटे कराए जा रहे हैं दर्शन, 5 दिन में दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची एक लाख बीस हजार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ धाम में बाबा केदार के भक्तों को 16 घंटे से अधिक समय तक दो चरणों में दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं रात 11 से सुबह 4 बजे तक विशेष पूजाएं की जा रही हैं। कपाट खुलने से अभी तक मंदिर बमुश्किल से एक घंटे के लिए बंद हो रहा है। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी रोटेशन में यात्रा ड्यूटी में जुटे हुए हैं। दो मई से शुरू हो चुकी केदारनाथ यात्रा में पांच दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख 20 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। मंदिर परिसर में देर रात दो बजे से ही श्रद्धालु लाइन में खड़े हो रहे हैं। यहां सुबह 5 बजे से भक्तों को गर्भगृह से बाबा केदार के धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दोपहर 12 बजे बाल भोग के लिए मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। इस दौरान गर्भगृह की साफ-सफाई और यज्ञ-हवन की गतिविधियां होते हैं। इसके बाद एक बजे पुनः मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

शाम 7 बजे सायंकालीन आरती के बाद रात दस बजे तक भक्त सभामंडप से बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बीकेटीसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण का कहना है कि बाबा केदार के भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक दो चरणों में बाबा केदार के दर्शन कराए जा रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अभी तक मंदिर बमुश्किल से एक घंटे के लिए बंद हो रहा है। इस दौरान आराध्य को भोग लगाया जा रहा है। धाम में बाबा केदार के सकुशल दर्शनों के लिए पर्यटन विभाग ने आस्था पथ और मंदिर परिसर में 50 इंच की एलसीडी स्क्रीन लगाई हैं। इन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को भगवान शिव से जुड़ी कथाएं और यात्रा की जानकारी भी प्रसारित की जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि आस्था पथ पर 50 इंच के 10 एलसीडी स्क्रीन लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन के लिए यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह पहल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने में मददगार होगी। उन्होंने बताया कि इन एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से स्वास्थ्य एवं यात्रा मार्गदर्शिका से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी समय-समय पर प्रसारित की जाएंगी, जिससे यात्री सुरक्षित और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। सोनप्रयाग में भी जल्द स्क्रीन लगाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉