Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

एमबीबीएस छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर कर दी रिटायर्ड प्रिंसिपल की हत्या, शव को ठिकाने लगाने में शामिल दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- यहां एक एमबीबीएस छात्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंटर कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों फरार हैं। जबकि, शव को ठिकाने लगाने में शामिल महिला के भाई और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि हत्या की वजह लेन-देन और अवैध संबंध भी हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सात फरवरी को निधि राठौर निवासी पीठावाला, चंद्रबनी ने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि लापता होने के दिन उन्होंने गीता नाम की महिला से फोन पर तीन-चार बार बात की थी। सीसीटीवी में वे किशननगर चौक होते जाते दिखे लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने गीता के घर पर दबिश दी तो वह पति समेत फरार मिली। पुलिस ने गीता के मायके देवबंद, सहारनपुर से उसके भाई अजय कुमार हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि दो फरवरी को गीता ने उसे फोन पर बताया कि पति हिमांशु संग मिलकर उन्होंने एक व्यक्ति हत्या कर दी है। तीन फरवरी को अजय देहरादून पहुंचा और चार फरवरी को धनराज चावला निवासी देवबंद सहारनपुर को बुलाया। दोनों मिलकर बुजुर्ग के शव को सफेद कट्टे में बांधकर कार से देवबंद ले गए और साखन की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने अजय और धनराज को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

मुख्य आरोपी देहरादून के प्रतिष्ठित कॉलेज का एमबीबीएस छात्र हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की और उसकी पत्नी गीता फरार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉