Medical
उत्तराखण्डचमोलीधर्म/संस्कृति

सिख श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हेमकुंड साहिब के कपाट आज खुलेंगे, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे देशभर से आए 5000 श्रद्धालु

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- सिख श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हेमकुंड साहिब श्रद्धालुओं के लिए आज खुल जाएगा। रविवार सुबह ठीक दस बजे पवित्र धाम के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देशभर से आए करीब 5000 श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अखंड पाठ के भोग और शबद कीर्तन के साथ धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा। सुबह आठ बजे सेना और पंजाब से आए बैंड की मधुर धुनों के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ, जो शाम तक वहां पहुंच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि गोविंदघाट का पुल क्षतिग्रस्त होने से यात्रा पर संकट था, लेकिन समय रहते नए पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया, जिससे यात्रा बिना किसी व्यवधान के शुरू हो सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने जानकारी दी कि सुबह छह बजे से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुँचना शुरू कर देंगे। ठीक दस बजे कपाट खुलने के साथ पहली अरदास की जाएगी और यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहिणी रावत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉