Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से करीब 20 तोला सोना बरामद, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  नैनीताल जनपद के लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 तोला सोना बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

19 जुलाई 2026 को बिन्दुखत्ता के चित्रकूट तिवारी नगर निवासी चन्द्रा देवी ने थाना लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के हार, नथ, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, झुमके और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह की दो बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें संजय नगर द्वितीय निवासी पार्वती देवी तथा रावतनगर द्वितीय निवासी कुंवर सिंह मेहता के घरों से भी जेवर और नकदी चोरी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने करीब 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिए जांच को आगे बढ़ाया।

23 मई को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति बिन्दुखत्ता क्षेत्र में चोरी के जेवर बेचने पहुंचा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भानु प्रताप (21) पुत्र रोशन लाल निवासी बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से टूटे हुए सोने के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट के भीतर भी सोने के आभूषण छिपाकर रखे गए थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिन में बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलने पर ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर फरार हो जाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2025 में दर्ज दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। बरामद आभूषणों की पहचान शिकायतकर्ताओं से कराई गई, जिसके बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। खुलासे पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉