Medical
उत्तराखण्ड

गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बनकर विधायक से पांच लाख रुपए ठगी करने की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर रानीपुर विधायक आदेश चौहान को फोन करके पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कहा, दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। फंड की व्यवस्था कर शाम तक दिल्ली आ जाएं, वहां गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलाएंगे। उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से हरीश नड्डा से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें धोखाधडी का शिकार बनाने की कोशिश की गई है। उसके बाद दोबारा कॉल आने पर विधायक ने उसका खुलासा होने की बात कही तो उसने धमकी दी कि पांच लाख दे दें, वरना वह अपनी टीम से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करवाएगा। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉