Medical
उत्तराखण्डचंपावत

नगर पंचायत पाटी के पहले ही चुनाव में विजयी हुए निर्दलीय प्रत्याशी, नारायण लाल बने अध्यक्ष, समर्थकों ने बांटी मिठाई, क्षेत्र में जश्न का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत:-  नवगठित नगर पंचायत पाटी के पहले ही चुनाव में मतदाताओं ने राजनीतिक दलों से हटकर एक निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों के अंतर से पराजित कर नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार नारायण लाल को 738 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 514 वोट मिले। चुनाव में 39 मत अवैध पाए गए, जबकि 18 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नौ जून को हुए मतदान में कुल 2067 मतदाताओं में से 1612 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ रही और लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

परिणाम सामने आते ही नारायण लाल के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

अध्यक्ष पद के साथ-साथ विभिन्न वार्डों में सभासद पदों के परिणाम भी घोषित किए गए। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली 183 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जौलाड़ी वार्ड से बबलू सिंह ने 151 मतों के साथ जीत दर्ज की। रानीचौड़ वार्ड में शांति देवी को 166 मत मिले, जबकि पूनाकोट वार्ड से संगीता 145 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

पाटी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यह पहला चुनाव था, इसलिए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। अब नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों के सामने नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, पेयजल और सड़क जैसी समस्याओं के समाधान सहित विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनता को उम्मीद है कि नया नेतृत्व उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पाटी के  विकास की दिशा में कदम उठाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉