Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में आई गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल और औली में समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड में बढ़ोतरी हुई है, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में  गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा रहने के आसार हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए। वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉