Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने रकसिया नाले का किया निरीक्षण, मई माह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुसार आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों के अंतर्गत उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त नगर निगम  ऋचा सिंह द्वारा रकसिया नाले का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर क्षेत्र दमुवादूंगा, चम्बल पुल क्षेत्र एवं लालडाँठ क्षेत्र का स्थल निरीक्षण पैदल किया गया।
नगर निगम हल्द्वानी ने रकसिया नाले की कुल लगभग 7 किलोमीटर की लंबाई में सफाई एवं चैनलाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

वर्तमान में लगभग 2.2 किलोमीटर भाग की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि नाले की सफाई एवं सुधार कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण दल ने कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की एवं स्थानीय जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त , गणेश भट्ट, सहायक अभियंता नगर निगम हल्द्वानी एवं नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉