Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: सर्दियों में बारिश में आई गिरावट के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  मौसम के बदले पैटर्न का असर अब सीधे तापमान पर दिखाई देने लगा है। सर्दियों की बारिश में आई भारी गिरावट के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को लगातार परेशान कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेशभर में रात का तापमान और गिरने से ठंड का असर बढ़ेगा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

इस सप्ताह प्रदेश में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं। रविवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान लगभग इसी तरह बना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

पर्वतीय जिलों में  मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉