Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाएं रोकने और यातायात व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कलेक्ट्रेट सभागार में आज  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाएं रोकने, नैनीताल-हल्द्वानी और कैंची धाम में यातायात व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि समिति की ओर से नौ बिंदुओं पर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें दुर्घटनाएं रोकना, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड रोकना, ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि नैनीताल, कैंची धाम और हल्द्वानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही जिलेभर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइनेज बोर्ड लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा संबंधित प्रचार कार्यक्रम के साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। बैठक में एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, आरटीओ (प्रवर्तन) हल्द्वानी गुरदेव सिंह, एआरटीओ रामनगर रीशू तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉