Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- चोरगलिया थाना क्षेत्र की एक युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, गौलापार निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हल्द्वानी स्थित जन औषधि केंद्र में कार्यरत है। आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से एक युवक मोटरसाइकिल से उसका लगातार पीछा कर रहा था और रास्ते में रोकने का प्रयास करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बीते दिवस सुबह करीब नौ बजे जब युवती स्कूटी से अपने घर से निकली, तभी गौलापार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल स्कूटी के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लिंक रोड पर उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अली पुत्र उस्मान अली, निवासी नवाबगंज (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल (संख्या यूपी-25 डीयू-7933) को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉