Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

दिनदहाड़े प्रधानाचार्य की चाकू से हमला कर हत्या, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, आरोपी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-   बागेश्वर जिले से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (55) की स्कूल जाते समय चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले का आरोप विद्यालय के ही एक बाबू (लिपिक) पर लगाया जा रहा है, जो कथित तौर पर पहले से रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए बैठा था।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोज की तरह विद्यालय के लिए निकले थे। जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे, आरोपी ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल उनकी मदद के लिए दौड़े।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की ओर से मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिला अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रधानाचार्य की मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समाज ने इस जघन्य हत्या पर गहरा दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉