Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने कार्डियक कैथ लैब के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, नियमित निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रविवार को पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल ऊधम सिंह नगर अजय भट्ट ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कार्डियक कैथ लैब वार्ड जिसकी लागत लगभग 12 करोड़ रुपये है, के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यदाई संस्था मण्डी परिषद द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में पूर्व से प्रगति पाए जाने पर सांसद ने इसी प्रकार तेजी से कार्य कर शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कैथलैब के सुचारू हो जाने से कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य सुविधाऐं बढ़ेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली साथ ही मौके पर कई जगह दीवारों में सीलन देखने को मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के आधिकारियों को तत्काल इसे ठीक करते हुए गुणवत्ता से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मशीन सेंसिटिव होती है जिससे सीलन से खराब होने का भी एकदम खतरा रहता है। सांसद  ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय में पूर्ण किए जाय। उन्होंने इस दौरान मौके से ही देश में जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ओपी यादव से भी फोन पर वार्ता की, जल्दी ही डॉक्टरों की तैनाती यहाँ सुनिश्चित की जाएगी इससे क्षेत्रीय जनता एवं पड़ोसी राज्य को बेहतर भी हृदय रोग उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इस दौरान उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ जीएस तितियाल, एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण जोशी, प्रदीप विष्ट, प्रताप रेकवाल, शांति भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉