Medical
उत्तराखण्ड

तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में 17 वर्षीय प्रांजल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- तीनपानी के पास बीते दिवस फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसने अंतिम सांस ली। हादसे में बीती रात दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक छात्रा घायल हो गई थी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रांजल की मौत के साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रांजल मावड़ी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रांजल ने हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। वह आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। इसके लिए वह हल्द्वानी के पीलीकोठी क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता प्रेम सिंह मावड़ी भीमताल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

बताया जा रहा है कि तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए हादसे में प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, पांच व्यक्तियों को किया जिला बदर
Ad

हादसे में पहले ही दो युवकों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक छात्रा भी दुर्घटना में घायल हुई थी, जिसका उपचार जारी है। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि प्रांजल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉