Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नंदा देवी महोत्सव के समापन और मां नंदा-सुनंदा डोला विसर्जन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने किया एक दिन का अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इन क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में भी बुधवार को अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ होगा। इसके अलावा परगना नैनीताल के भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में भी डोला विसर्जन के धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निःशुल्क उपचार, आवश्यकता पड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल किया जाएगा रेफर
Ad

भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की संभावना

महोत्सव के समापन और डोला विसर्जन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ सकती है। ऐसे में तीनों नगर क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इससे कार्यक्रमों के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ बैंकट हॉल में आयोजित कैंप का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ, श्रमिकों को हेल्थ किट किए वितरित

स्कूल-कॉलेज के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 सितंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा।

इस निर्णय से इन क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

आदेश का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आदेश का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉