Medical
उत्तराखण्ड

पुलिस और एसटीएफ ने दो व्यक्तियों को 167 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ देहरादून की टीम ने बरेली से स्मैक लाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि शनिवार की देर रात बरेली से स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ देहरादून की एएनटीएफ सेल इंस्पेक्टर नीरज चौधरी और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में सयुंक्त टीम ने चिड़ियापुर के जंगल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। चेकिंग के दौरान सयुंक्त टीम ने आजाद व संगीत निवासीगण मोथरावाला सपेरा बस्ती देहरादून को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

दोनों के कब्जे से कुल 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बरेली में स्मैक बेचने और देहरादून में नशे का धंधा करने वालों के नाम भी बताए हैं। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉