Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर एमबीपीजी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, जिले में बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृहद रोजगार मेला, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरण, चिकित्सा कैम्प सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य रूप से संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में विचार किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आम जनसहभागिता के साथ संपन्न कराना है। बैठक में जानकारी देते हुए आयुक्त ने बताया कि उक्त दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के कैम्प लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने संबंधितों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।बताया कि शिविर में सेवा योजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन, श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न विभागों के शिविर लगाएं जाएंगे, साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

आयुक्त ने बताया कि सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर उक्त कार्यक्रम में जिले में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयुक्त ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं टेंट व्यवस्था स्टाल निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत, भोजन आदि सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

इस दौरान बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डा. अनिल कुमार डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, आरटीओ गुरदेव सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉