Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

गौशाला में लगी आग, 12 मवेशी और सामान जलकर हुआ राख

ADVERTISEMENTS Ad

चोरगलिया क्षेत्र के रैखालखत्ता गांव में बीती रात एक घर की गौशाला में आग लगने की घटना घटित हुई। गांव में गोपाल बिष्ट के घर में बनी गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई। घटना में दो गाय, दो बैल और आठ बकरियां समेत खाने-पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे और गौशाला घर से थोड़ी दूर बनी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गौशाला के साथ-साथ पास के किचन में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया, घटना के बाद पीड़ित गोपाल बिष्ट  ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बताया जा रहा कि गौशाला में जानवरों को मक्खी मच्छर दूर रखने के लिए आग लगाकर धुआं किया गया था, जिससे गौशाला में आग लगी है। एसडीएम परितोष वर्मा में बताया कि किसान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोपाल बिष्ट का कहना है कि उनकी कमाई का साधन खेती और पशुपालन पर ही निर्भर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉