Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वीकेंड पर 17 और 18 अक्टूबर को विशेष डायवर्जन प्लान जारी: शटल सेवा के जरिए पर्यटक भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे, निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे वाहन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस ने वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए 17 और 18 अक्टूबर के लिए विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, निजी वाहनों से आने वाले पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे और वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमाओं पर ही रोका जाएगा। केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी और काठगोदाम सहित मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड होते हुए जाएंगे। काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहन सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

बाहरी जिलों और राज्यों से भीमताल के रास्ते कैंची धाम पहुंचने वाले पर्यटकों के निजी वाहन विकास भवन, भीमताल पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के जरिए पर्यटक भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों के 451 पदों को शीघ्र भरने के आदेश किये जारी

वहीं, गेठिया और नैनीताल के रास्ते कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से भी मंदिर दर्शन के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी तथा दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें, पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉