Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मोबाइल फोन और 650 रुपए के लिए चौकीदार की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने घुसे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार सो रहे चौकीदार के पास से 650 रुपये और मोबाइल चुराने लगे। चौकीदार ने जागने पर विरोध किया तो पास में रखे सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद इन रुपयों की आरोपी शराब पी गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह ब्लाइंड मर्डर केस था। जिसमें प्रवीण रावत उर्फ अमन (19) और पवन कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सहस्रधारा के ही रहने वाले हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलिपैड के पास एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में मिला है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो चौकीदार के सिर पर चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून बह रहा था। चौकीदार की शिनाख्त हरिद्वार के ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा निवासी जर्रार अहमद (68) के तौर पर हुई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉