Medical
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान समाप्त, मारा गया एक आतंकवादी

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया। इस दौरान 1 आतंकवादी मारा गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में छिपा आतंकवादी मारा गया, जिसके पास से एके-47 राइफल, 2 हथगोले, 4 एके-47 मैगजीन, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इलाके में सैन्य अभियान मंगलवार को शुरू हुआ था।आतंकवादियों के खिलाफ बांदीपोरा जिले के केटसुन जंगलों में एक अभियान चलाया जा रहा है, जो अभी जारी है। यहां एक आतंकवादी बुधवार को मारा गया है।जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं।खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार बैठा आतंकवादियों का समूह लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण निपटने से परेशान हैं।
श्रीनगर के खानयार इलाके में 2 नवंबर को दिन भर गोलीबारी के बाद लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया, जिसकी पहचान पाकिस्तान के उस्मान भाई उर्फ छोटा वलीद के रूप में हुई है।खानयार मुठभेड़ में 2 स्थानीय पुलिसकर्मी और 2 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान घायल हो गए थे।बता दें, पिछले महीने ही आतंकवादियों ने गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में सुरंग निर्माण में लगे 6 श्रमिकों और एक स्थानीय डॉक्टर की हत्या की थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉