Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु उठाए आवश्यक कदम, घर-घर सिलेंडर आपूर्ति करने के गैस एजेंसियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाईन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी आदि प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है। इससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है तथा समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे न करते हुए उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को घर पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में केवल बुकिंग कराने के लिए आ सकते हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग से संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और गैस वितरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉