Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपियों को गुंडा घोषित करते हुए 6 माह के लिए किया जिला बदर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार अपराधों में संलिप्त पाए गए तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई अभियोजन पक्ष की रिपोर्ट, आपराधिक इतिहास और जनशांति भंग होने की आशंका के आधार पर की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इमरान निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी थाना रामनगर के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 के बीच चोरी, आपराधिक गतिविधियों और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Ad

वहीं नवीन सिंह निवासी दुत्कानेधार, थाना मुक्तेश्वर के खिलाफ वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज पाए गए। इसके अलावा केवल सिंह हाल निवासी मिश्रा घाट छोई थाना रामनगर के खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार मुकदमे दर्ज हैं।

अभियोजन पक्ष ने प्रशासन को दी रिपोर्ट में कहा कि तीनों आरोपी लगातार असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बन रहा था। इनके खिलाफ कई बार कार्रवाई होने के बावजूद गतिविधियों में सुधार नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  यूटीयू पेपर लीक मामले में दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, अब एफआईआर होगी दर्ज

मामले में सुनवाई और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद ललित मोहन रयाल ने तीनों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉