Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देवलचौड़ बंदोबस्ती जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल की शानदार जीत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- देवलचौड़ बंदोबस्ती जिला पंचायत सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किरन नेगी को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित किया। रामड़ी आनसिंह पनियाली और गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को मिली हार के बाद यह जीत भाजपा के लिए राहत लेकर आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

दीपा दर्मवाल की इस शानदार जीत को उनकी राजनीतिक समझ और क्षेत्र में मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है। महिला सीट होने के चलते पार्टी ने दीपा दरमवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

चुनाव में दीपा दर्मवाल ने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस की किरन नेगी को करारी शिकस्त दी। अब उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सबसे प्रबल और मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत ने न केवल भाजपा के मनोबल को बढ़ाया है, बल्कि आगामी अध्यक्ष पद के समीकरणों को भी नया मोड़ दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉