Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

बालिका को गुलदार ने किया घायल हायर सेंटर किया रेफर

Ad


गंगोलीहाट। तहसील मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर तुनाड गांव में 19 वर्षीय बालिका को गुलदार ने घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार तुनाड निवासी 19 वर्षीय  तनुजा पुत्री राजेंद्र सिंह लगभग रात्रि 11:00 बजे अपनी मां के साथ में  बाथरूम गई थी अचानक गुलदार ने झपट्टा मार के बालिका को घायल कर दिया मां के शोर मचाने तथा पास में पड़ी सरिया से हमला करने पर गुलदार बालिका को छोड़कर चला गया शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तत्काल बालिका को सीएचसी गंगोलीहाट लाये  प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर ने बालिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन घायल बालिका को 108 एम्बुलेंस से लेकर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ चले गए जहां घायल बालिका का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व उक्त गुलदार द्वारा गांव के ही मोहन सिंह के गोठ के दरवाजे  खोलने का प्रयास किया गया उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत बनी हुई है । ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी 5 किलोमीटर दूर  कोठेरा गांव में कुछ माह पूर्व गुलदार ने एक बालक को निवाला बना लिया था तथा 2 सप्ताह पूर्व कोठेरा गाव के एक बुजुर्ग  डिगर सिंह को घायल कर दिया था तथा एक सप्ताह  पूर्व ही तुनाड गांव के गोविंद सिंह की जंगल चरने गई दो बकरियां मार दी थी। इससे पूर्व तुनाड गांव के शमशेर सिंह एवम आनंद सिंह तथा उससे लगे बेलूरी गांव के दिनेश सिंह, हेमंत सिंह तथा हरीश सिंह की बकरियों को भी निवाला बना चुका है ग्रामीणों ने वन विभाग से उक्त गुलजार को पकड़े जाने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉