Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, होटलों में अवैध जल संयोजन, भरण पोषण आदि मामलों पर की सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, सोलर कम्पनी द्वारा सर्विस नहीं देने, भरण पोषण, होटलों में अवैध जल संयोजन, जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कई समस्याओं का समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बगड़ मल्ला क्षेत्र के निवासियों द्वारा सरकारी पेयजल लाईनों द्वारा होटलों को अवैध कनैक्शन दिये जाने की शिकायत की।

ADVERTISEMENTS Ad

भूमि विवाद में भू- अभिलेख तहसील में पाये जाने पर आयुक्त ने गम्भीरता से लिया, उन्होंने कहा भू- अभिलेख रिकार्ड रूम में होने अनिवार्य हैं इस बावत उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये।

भगवती देवी पत्नी धन सिंह मेहता निवासी तुनाकोट, रानीखेत को आयुक्त ने 20 लाख 85 हजार की धनराशि वापस दिलाई तथाशेष धनराशि 1 लाख 15 हजार शीघ्र दिलाने को सम्बन्धित को निर्देश दिये।

जनसुनवाई में शिकायत कर्ता रमेश चन्द्र पंत द्वारा बताया गया कि उनके आवास में कम्पनी द्वारा सोलर सिस्टम लगाया लेकिन सर्विस एवं सब्सिडी देने की कार्यवाही नहीं की।

भगवती देवी पत्नी धन सिंह मेहता निवासी तुनाकोट, रानीखेत ने धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संजू सिंह पुत्र राम सिंह से हरिपुर फुटकुआं हल्द्वानी में 3612 वर्ग फीट जमीन प्रॉपर्टी डीलर पवन मेहरा, पुष्पेंद्र जयंतवाल व खुशाल सिंह के माध्यम से खरीदी जो मौके पर जिसका रखवा 1752 स्क्वायर फीट कम था। जिसकी शिकायत भगवती देवी ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से विगत जनसुनवाई में आयुक्त कुमाऊं से की थी जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित को 22 लाख धनराशि वापस करने के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

शिकायतकर्ता भगवती देवी ने जनसुनवाई में आयुक्त का आभार प्रकट करते हुए अवगत कराया कि विगत दिनों संबंधित जमीन विक्रेताओं ने उन्हें 20.85 लाख रुपए की धनराशि वापस कर दी। भगवती देवी ने शेष धनराशि रुपए 1.15 लाख भी दिलाने का अनुरोध किया जिस संबंध में आयुक्त कुमाऊं ने शेष धनराशि 1.15 लाख सम्बन्धित को वापस कराने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने कहा कि सोलर कम्पनियों का उपभोक्ताओं के साथ एग्रीमेंट होता है लेकिन उपभोक्ताओं को जानकारी नही होती है। उन्होंने बताया सोलर पैनल लगवाने वाली कंपनियों के लिए सालाना सर्विस देना अनिवार्य नहीं है साथ ही वर्ष में एक बार तकनीकी निरीक्षण की जिम्मेदारी कम्पनी की होती है और केन्द्र सरकार द्वारा जो सब्सिडी दी जाती है उसकी कार्यवाही भी कम्पनी द्वारा की जाती है। उन्हां ने कहा भविष्य में सोलर कंपनियों की शिकायत मिलने पर कम्पनियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जनसुनवाई में राजप्रीत कौर निवासी बाजपुर ने बताया कि उनके भूमि के रिकार्ड तहसील बाजपुर में क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे भूमि का सही आंकलन नहीं कर पा रहे हैं। उक्त प्रकरण को आयुक्त ने गम्भीरता लेते हुये उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धी जो भी रिकार्ड होते है वह रिकार्ड रूम में होने चाहिए तहसील में भू-रिकार्ड होना गम्भीर मसला है। इस बावत जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमि के अभिलेख रिकार्ड में रूम में हो तहसील मे केवल तहसील के दैनिक कार्यों (दाखिल-खारिज आदि) से अभिलेख हों।

मल्ला बगड़ ग्रामवासियों ने बताया कि बगड में सरकारी पेयजल लाईनों के द्वारा होटलों को अवैध कनैक्शन देने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधीक्षण अभियता एवं क्षेत्र के जेई जल संस्थान को तलब कर फटकार लगाई। उन्होंने कहा शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें अवैध कनैक्शन पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अतुल वर्मा देवलचौड़ हल्द्वानी स्थित जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स ने शिकायत की की विगत माह उनके दुकान जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स में लगभग 13 लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए हैं जिसका आरोप अतुल वर्मा ने दुकान में ही काम करने वाले हिमांशु चंद्र पर लगाया जिस संबंध में आयुक्त कुमाऊं ने टीपी नगर चौकी इंचार्ज को संबंधित मामले की छानबीन के लिए निर्देशित किया और अगली जनसुनवाई में इस प्रकरण से संबंधित सभी को उपस्थित कराने के लिए कहा।

जनसुनवाई में भूमि विवाद की छोटी-छोटी समस्या आने पर आयुक्त ने तहसील स्तर के कानूनगो, पटवारी, तहसीलदारों को निर्देश दिये कि आम जनता जब समस्या लेकर आये तो उनकी समस्याओं से भलीभांति रूबरू होकर समस्याओअं का त्वरित समाधान कर उन्हें संतुष्ट करें।

जनसुनवाई में उमा देवी ने भवन पति द्वारा जबरन बेचने, सोनी वर्मा ने पेंशन दिलाने की मांग की, प्रेमा बिष्ट ने पुस्तैनी भूमि बेचने की शिकायत, समरपाल सिंह ने धनराशि वापस नही किये जाने, बीके सांगुडी ने उनकी भूमि को विक्रय करने तथा कौशल सुनाल ने स्थायी नुियक्ति देने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं व मुद्दों का निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉