Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम: विदेशी श्रद्धालु की आस्था बनी आकर्षण का केंद्र, सात समुंदर पार अमेरिका से पहुंचा बाबा का भक्त, कहा यहां आकर मिलती है असीम शांति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर आज देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं सात समंदर पार अमेरिका से आए एक विदेशी भक्त की आस्था भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अमेरिका निवासी मैक्स विलियम्स पहली बार कैंची धाम पहुंचे और बाबा के दरबार पहुंचकर भावुक हो उठे।

ADVERTISEMENTS Ad

मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने रामदास जी के व्याख्यानों और आध्यात्मिक विचारों को सुनना शुरू किया। इन्हीं शिक्षाओं से प्रेरित होकर उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ा और धीरे-धीरे उनका जीवन बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाओं और सेवा के प्रति समर्पित हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

कैंची धाम पहुंचने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए मैक्स ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे विशेष क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा, “यहाँ आकर मुझे असीम शांति मिल रही है। यहां का वातावरण बेहद सकारात्मक है और लोग बहुत ही मिलनसार हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि अन्य साथी भक्तों के सहयोग से वह पहली बार भारत और कैंची धाम पहुंचे हैं। वर्षों से बाबा के प्रति श्रद्धा रखने के बावजूद उनके मन में इस स्थान को देखने की तीव्र इच्छा थी, जो स्थापना दिवस के अवसर पर पूरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मैक्स ने नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित और प्रभावी रही। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

गौरतलब है कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में गहरी आस्था है। अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु हर वर्ष कैंची धाम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया और आध्यात्मिक साहित्य के माध्यम से बाबा के संदेश आज लोगों तक पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉