Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

हादसा: बेकाबू डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पुलिस ने डंपर चालक को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून- सोमवार सुबह हरिद्वार हाईवे पर एक भयानक हादसा हो गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बेकाबू डंपर ने तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद यह खंभे से टकरा गया,इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार सुबह देहरादून-हरिद्वार की ओर जा रहे डंपर यूके 18 सीए 6636 का लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल हो गया। डंपर ने अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से 2 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और एक वाहन यू.के 07 एएफ 2506 यूके 07 डंपर और पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस कार में बैठे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतको में एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव रायपुर देहरादून के रूप में हुई और दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉