Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज तेज हवाएं चलने का अनुमान, तीस अप्रैल से चार मई तक हल्की बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मंगलवार को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, 30 अप्रैल से चार मई तक अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बदलाव से दिन के बढ़ते तापमान में भी कुछ कमी आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलेंगी। जबकि, बुधवार को देहरादून समेत पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के साथ यूएसनगर में हल्की बारिश हो सकती है। एक मई से पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, बारिश का यह दौर चार मई तक रह सकता है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी। देहरादून में दो दिन पहले तक जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था, वहीं सोमवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉