Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: चार वर्षीय मासूम की पिता की कार के नीचे दबकर मौत, बैक करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम, पूरे इलाके में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- एक ऐसा हादसा जो घर की दहलीज पर हुआ जो कि पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर के लिए दर्द बन गया।  झबरेड़ा क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम की उस वक्त मौत हो गई, जब वह अपने ही पिता की कार के पहिए के नीचे दब गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

  जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराये पर कार चलाता है। बुधवार शाम वह अपनी कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा अचानक घर का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। पिता को बच्चे के बाहर आने की भनक तक नहीं लगी।जैसे ही रवि कुमार ने कार पीछे की, मासूम सीधे कार के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही परिजनों ने शोर मचाया और आनन-फानन में कार आगे की गई, लेकिन जब तक मासूम को बाहर निकाला गया, तब तक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता पूरी तरह सदमे में हैं। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉